प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित
Spread the love

अजमेर । महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। यह आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। इस पुरस्कार के लिए 5 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को नामांकित किया जा सकता है। इनकी उपलब्धियां बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण, खेल, कला एवं संस्कृति या विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय होनी चाहिए।
          जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक संजय सावलानी ने बताया कि बाल उत्कृष्टता पुरस्कार-वर्ष 2025 के लिए 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्ट उपलब्धियों वाले बच्चों को दिया जाना है। खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण पुरस्कार एवं बाल कल्याण पुरस्कार तथा नवाचार के लिए  बालकों से आवेदन पत्र मंत्रालय के नेशनल अवार्ड पोर्टल पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे है। आवेदन की पात्रता एवं शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध है।
        उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जो भारतीय नागरिक है और भारत में रहता है और 18 वर्ष से अधिक नहीं है (आवेदन एवं नामांकन की प्राप्ति की अंतिम तिथि के अनुसार) पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का बाल पुरस्कार है। कार्य, घटना एवं उपलब्धि 2 वर्ष के भीतर की होनी चाहिए।
पुरस्कारों की श्रेणी एवं उपलब्धि और उत्कृष्टता निर्धारित क्षेत्रों में से किसी एक में समाज के लिए लाभ दिया गया हो।
        उन्होंने बताया कि बाल वीरता पुरस्कार यह पुरस्कार एक बच्चे को अपने जीवन को जोखिम में डालते हुए उसकी निस्वार्थ सेवा को स्वीकार करने के लिए दिया जाता है प्रतिकूल प्राकृतिक या मानव निर्मित परिस्थितियों के खिलाफ उत्कृष्ट साहस और साहस का कार्य, स्वयं और समाज के लिए गंभीर खतरे के सामने मानसिक शक्ति, त्वरित बुद्धि और दिमाग की उपस्थिति का एक असाधारण कार्य करने पर दिया जाता है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *