भीलवाड़ा: कम्प्यूटर कर्मचारी संघ ने पंचायतीराज विभाग में IT पद सृजन की मांग की

भीलवाड़ा: कम्प्यूटर कर्मचारी संघ ने पंचायतीराज विभाग में IT पद सृजन की मांग की
Spread the love


भीलवाड़ा | पंचायती राज विभाग में आईटी संवर्ग के नए पद सृजित कराने के लिए राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ इकाई भीलवाड़ा ने ज्ञापन सौंपा। इकाई जिलाध्यक्ष शांतिस्वरूप जीनगर के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद को ज्ञापन देकर पद सृजन
करवाने के लिए विभाग स्तर से आईटी के पद सृजन के लिए ने ज्ञापन सौंपते आईटी संविदाकर्मी।
कार्यवाही करने के लिए निवेदन किया। इसी क्रम में सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में विकास अधिकारी को भी ज्ञापन सौंपे गए हैं। महासचिव जितेंद्र जैन ने बताया कि पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत जिला स्तर, पंचायत समिति एवं ग्राम
पंचायत स्तर के कार्यालयों में आईटी के पद ही सृजित नहीं है, जबकि इन कार्यालयों में ई-गवर्नेन्स अन्तर्गत कई पोर्टल संचालित हैं। आईटी दक्ष कार्मिक के पद स्वीकृत नहीं होने से आमजन को सरकार की
मंशानुसार इन पोर्टल्स का लाभ मिलने में देरी होती है। ज्ञापन में बताया गया कि जिला परिषद कार्यालय में एनालिस्ट कम प्रोग्रामर (एसीपी) का 1, प्रोग्रामर के 2, सहायक प्रोग्रामर के 4 एवं सूचना सहायक के 6 पद, जिले
की प्रत्येक पंचायत समिति के
लिए प्रोग्रामर का 1 पद, सहायक प्रोग्रामर के 2 एवं सूचना सहायक के 3 पद तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत के लिए सहायक प्रोग्रामर व सूचना सहायक के 1- 1 पद सृजन की आवश्यकता है, जिससे कि आमजन को सभी पोर्टल्स का लाभ समय पर मिल सके। इस अवसर पर नरेन्द्र सिंह टांक, सचिन देव कानावत, दिनेश विश्नोई, राजाराम कुमावत, राहुल नकवाल, निरंजन खोईवाल, अनीश राय, नवीद अंसारी, जयदीप सिंह, प्रिंस टांक, सरिता जोशी, रक्षा श्री गौतम, शालिनी वर्मा, रवीना वसीटा आदि उपस्थित रहे।

Ashish Parashar

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *