दिन में बिजली आपूर्ति से फसलें नष्ट हो रही हैं: विधायक डॉ. विकास चौधरी ने सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप

दिन में बिजली आपूर्ति से फसलें नष्ट हो रही हैं: विधायक डॉ. विकास चौधरी ने सरकार पर लगाए वादाखिलाफी के आरोप
Spread the love

मदनगंज किशनगढ़ | किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया व तुरंत निस्तारण की मांग की। विधायक चौधरी ने बताया कि सरकार लगातार किसानो से वादा खिलाफी कर रही है। किसानो की बिजली आपूर्ति का समय सुबह किया जाए- निर्वाचन क्षेत्र किशनगढ़ मे किसानों को बिजली आपूर्ति दिन में 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक दी जा रही है जबकि वर्तमान में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विकट परिस्थितियों में अन्नदाता अपनी फसल की सिंचाई के लिए भरी दोपहरी में खेत में खड़ा रहता है और हद तो तब हो जाती है,जब 6 घंटे की बिजली में भी दर्जनों बार कटौती की जाती है और किसान को बार-बार खेत से कुएं पर जाना पड़ता है। कई बार तो स्थितियां ऐसी बन जाती है कि जब तक वह कुएं से अपने खेत तक पहुंचता है तब तक बिजली काट दी जाती है।विधायक चौधरी ने सरकार से मांग की की किसानों को बिजली आपूर्ति सुबह के समय में दी जाए।

अन्नदाता से वादा निभाए सरकार:- विधायक चौधरी ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने चुनावी घोषणा पत्र में किसानो की बिजली आपूर्ति के समय को बढ़ाने वादा किया था। चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादे को सरकार निभाए और 6 घंटे की जगह 8 घंटे किया जाकर किसानों को राहत प्रदान करें।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *