राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया ‘सन एंड शॉवर’ पुस्तक का विमोचन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने किया ‘सन एंड शॉवर’ पुस्तक का विमोचन
Spread the love

अजमेर।
राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर स्थित सर्किट हाउस में वरालिका कटारा द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘सन एंड शॉवर’ का विधिवत विमोचन किया। यह पुस्तक प्रकृति, संस्कृति और मनोविज्ञान के विविध पहलुओं पर आधारित कविताओं का सुंदर संकलन है।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संयुक्त निदेशक शिक्षा अजमेर मंडल अनिल शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिव दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक गोविन्द नारायण शर्मा, सीबीईओ श्रीनगर हेमन्त मिश्रा और सीबीईओ अजमेर ग्रामीण डॉ. प्रोफेसर राकेश कटारा प्रमुख रूप से शामिल रहे।

पुस्तक विमोचन समारोह में वक्ताओं ने वरालिका कटारा की साहित्यिक प्रतिभा की सराहना की और नई पीढ़ी को साहित्य, सृजनात्मकता एवं चिंतनशीलता की ओर अग्रसर करने की दिशा में इस पहल को प्रेरणास्पद बताया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *