जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज करेंगे विकास परियोजनाओं की समीक्षा

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज करेंगे विकास परियोजनाओं की समीक्षा
Spread the love

जयपुर। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज मंगलवार को जल संसाधन विभाग की निर्माणाधीन तथा आगामी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। यह बैठक दोपहर 3 बजे से नहर बोर्ड कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

बैठक के दौरान प्रदेशभर के संबंधित विभागीय अधिकारियों से फीडबैक लिया जाएगा, ताकि विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और समयसीमा पर कार्यान्वयन की समीक्षा की जा सके।

मंत्री रावत मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में निर्धारित समयबद्ध कार्य योजना के तहत प्रोजेक्ट्स को पूर्ण करने की दिशा में विभागीय तैयारियों और चुनौतियों पर गहन मंथन करेंगे। बैठक में यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जल संसाधन संबंधी योजनाएं क्षेत्रीय आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रभावी रूप से कार्यान्वित हों।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, समीक्षा बैठक में नहर प्रणाली, सिंचाई सुविधाओं, जल संरक्षण से जुड़ी अधूरी योजनाएं तथा आगामी बजट के उपयोग पर भी विशेष फोकस रहेगा।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *