हाईवे से जुड़ी पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा जीवन रक्षक प्रशिक्षण
अजमेर | ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए प्रादेशिक परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से चयनित जीवन रक्षा मित्रों को जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की स्किल लैब में बुधवार को सड़क सुरक्षा एवं घायलों के
उपचार का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्गों पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और उनमें घायल व्यक्तियों को तुरन्त प्राथमिक उपचार नहीं मिलने पर उनकी मौत हो जाती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पिछले दिनों जयपुर में आयोजित बैठक में जिला कलक्टरों एवं पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग और परिवहन विभाग को संयुक्त अभियान संचालित कर सड़क सुरक्षा एवं घायलों उपचार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए थे। उसी को देखते हुए जिला कलक्टर ने जिला परिषद के सीईओ को अपने
के
अपने अधीनस्थ राष्ट्रीय राजमागों पर स्थित ग्राम पंचायतों से दो-दो व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए चयनित करने के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग इन चयनित जीवन रक्षा मित्रों को सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और घायलों का जीवन बचाने के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की स्किल लेब में प्रशिक्षण प्रदान कराएगा। जिसमें चिकित्सक उनको घायल व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं सीपीआर देने का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे और परिवहन विभाग उनको सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के बारे में बताएंगे।