सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत अजमेर में ब्लॉक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, ‘पंचायत निर्णय ऐप’ की दी गई जानकारी

सामाजिक अंकेक्षण के अंतर्गत अजमेर में ब्लॉक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, ‘पंचायत निर्णय ऐप’ की दी गई जानकारी
Spread the love

अजमेर । जिला परिषद सभागार, अजमेर में सोमवार को सामाजिक अंकेक्षण के तहत अजमेर व भीलवाड़ा जिले के ब्लॉक व ग्राम संसाधन व्यक्तियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत ‘पंचायत निर्णय ऐप’ की उपयोगिता और कार्यप्रणाली से परिचित कराना रहा।

प्रशिक्षण सत्र में राज्य संसाधन व्यक्ति इकबालुद्दीन (अजमेर संभाग) एवं अभिषेक सिनोदिया (उदयपुर संभाग) की प्रमुख भूमिका रही। इनके साथ ही डीआरपी साहिल देशवाली, अविनाश, मोहन एवं गिरिराज ने भी सत्र को संबोधित किया।

‘पंचायत निर्णय ऐप’ से मिलेगी ग्राम सभाओं की पारदर्शी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ‘पंचायत निर्णय ऐप’ के माध्यम से ग्राम सभा बैठकों की तिथि, एजेंडा और कार्यवाही की जानकारी रियल टाइम में नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को पंचायती निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित करना और लोकतांत्रिक सहभागिता को सशक्त करना है।

पारदर्शिता और जवाबदेही होगी सुनिश्चित

ऐप की कार्यप्रणाली के संबंध में बताया गया कि इसके माध्यम से ग्राम पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्य, योजनाएं, बजट का व्यय और पारित प्रस्तावों की जानकारी आम नागरिकों को प्राप्त होगी। यह पहल पंचायती शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

सामाजिक अंकेक्षण को मिलेगा तकनीकी सहयोग

इस प्रशिक्षण से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि ‘पंचायत निर्णय ऐप’ को सामाजिक अंकेक्षण के साथ समन्वित कर जनता तक सूचनाएं पहुंचाने और निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *