अजमेर की रुमानी कपूर ने रचा इतिहास, बनीं “Mrs. India Worldwide USA North 2025” – अंतरराष्ट्रीय मंच पर राजस्थान का नाम किया रोशन
अजमेर, 14 जुलाई:
राजस्थान के अजमेर की बेटी रुमानी कपूर ने अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमेरिका के सिएटल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर कार्यरत रुमानी को “Haut Monde Mrs. India Worldwide USA North-14 (2025)” के प्रतिष्ठित खिताब से नवाजा गया है। इसके साथ ही उन्होंने “Mrs. Beautiful Hair 2025” का विशेष टाइटल भी जीता। यह भव्य फिनाले 20 जून को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के Bahi Ajman Palace में आयोजित हुआ।
छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन Voco Monaco Dubai World Islands और Ajman में हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने टैलेंट राउंड, ग्रूमिंग सेशन्स और रैम्प वॉक में हिस्सा लिया। रुमानी ने इस मंच पर राजस्थानी कालबेलिया नृत्य को लोहे की कीलों पर प्रस्तुत कर न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि स्त्री शक्ति की दृढ़ता और संतुलन का भी प्रतीकात्मक संदेश दिया।

उनकी इस यात्रा को बॉलीवुड के प्रतिष्ठित ट्रेनर्स कविता खरायत और सनी कांबले ने मार्गदर्शन दिया, वहीं कोरियोग्राफी की ज़िम्मेदारी जानी-मानी शो डायरेक्टर लुबना आदम ने निभाई। रुमानी के परिधान भारत की मशहूर डिज़ाइनर अंजलि साहनी ने डिज़ाइन किए।
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संस्कृति की झलक
रुमानी की सिग्नेचर कर्ली हेयर और जीवंत व्यक्तित्व ने उन्हें Mrs. Beautiful Hair जैसे विशेष सम्मान से नवाजा। प्रतियोगिता में उनके आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जुड़ाव और नेतृत्व कौशल को जूरी ने खूब सराहा।
English Version : Ajmer’s Rumani Kapoor Crowned “Mrs. India Worldwide USA North 2025”
प्रवासी भारतीय महिला का वैश्विक योगदान
मूलतः अजमेर निवासी रुमानी अमेरिका में हेल्थकेयर और डिजिटल सेक्टर की अनुभवी टेक लीडर हैं। वह भारत में “दूसरा दशक” संस्था के साथ मिलकर लड़कियों की शिक्षा के लिए सक्रिय हैं, वहीं अमेरिका में Co-Music Pro और SSAIS के ज़रिए समावेशी कला और स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रयासरत हैं।
रुमानी एक अनुभवी मास्टर ऑफ सेरेमनी, इवेंट मैनेजर और सोशल मीडिया कंसल्टेंट भी हैं, जो दुनिया भर के कॉर्पोरेट और सामाजिक आयोजनों का संचालन करती हैं।

“दिल में अजमेर, दृष्टि वैश्विक”
रुमानी कपूर उन प्रवासी भारतीय महिलाओं की प्रतिनिधि हैं जो जड़ों से जुड़ी हैं और वैश्विक क्षितिज पर अपनी पहचान बना रही हैं। उनके इस ऐतिहासिक मुकाम ने राजस्थान की संस्कृति, महिलाओं की शक्ति और भारतीय प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। रूमानी ने सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल अजमेर में अपनी पढ़ाई पूरी की। इसके बाद एम.ए.टी.यूनिवर्सीटी जयपुर से बीटेक की डिग्री हासिल करने के साथ साथ यूनिवर्सिटी की आल राउंड बेस्ट स्टूडेंट ऑफ यूनिवर्सिटी का खिताब अपने नाम किया। यही से उसका अज़ीम प्रेमजी की विप्रो कम्पनी बेंगलुरु में सोफ्टवेयर इंजीनियर के रूप सलेक्शन होगया। वहां से उन्हें सीमेन्स कम्पनी में सोफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजिनियर के पद पर नियुक्ति मिली । वर्ष 2019में सीमेन्स कम्पनी ने उन्हें अमेरिका के सीएटल शहर में सीनियर हेल्थ सोफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजिनियर प्रोग्राम के पद पर पदोन्नति दी। पति-पत्नी दोनों अमेरिका में इंजिनियर के रूप में कार्यरत हैं। रुमानी बचपन से अकादमिक सांस्कृतिक प्रतिभा के आधार पर गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाई ।बचपन से ही उसने लोक जुंबिश परियोजना और वर्तमान में दूसरा दशक, राजस्थान में महिला शिक्षा,सशक्तिकरण हेतु सहयोगी की भावना से कुछ करना चाहती है।