विद्यालय में प्रवेशोत्सव मनाया, पौधारोपण किया
आवाज राजस्थान की ~ संजीव पाराशर ~ अराई
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय केरिया में प्रधानाध्यापक श्योराम जाट की अध्यक्षता में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियालों राजस्थान अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम की भावना के साथ पौधोरोपण किया गया। कार्यक्रम संयोजक कैलाशचन्द चौधरी ने बताया कि समारोह में नवप्रवेशित बच्चों का तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभी अध्ययनरत बच्चों को विद्यालय परिवार की ओर से स्टेशनरी किट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीईईओ नरेन्द्र, रामराज चोयल, व्याख्याता महेश, पंचायत सहायक हनुमान नुवाद, एसएमसी अध्यक्ष प्रधान जाट ने पौधारोपण का महत्व बताया और सरंक्षण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में किशन, कालू, श्रवण, गोपी, हरदीन सहित कई लोग मौजूद रहे। समारोह में आंगनबाड़ी केन्द्र में नवपदस्थापित कार्यकर्ता सीमा देवी, सहायिका नीतू चौधरी का भी विद्यालय परिवार ने स्वागत अभिनन्दन किया।
फोटो 05 – अरांई के केरिया विद्यालय में नवप्रवेशित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए।