पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में “राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास” के स्वर्ण जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री की प्रेरणादायी उपस्थिति

पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में “राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास” के स्वर्ण जयंती समारोह में उप मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री की प्रेरणादायी उपस्थिति
Spread the love

सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही राजस्थान महिला कल्याण मंडल, चाचियावास के स्वर्ण जयंती समारोह में आज एक गरिमामयी आयोजन हुआ, जिसमें राजस्थान सरकार की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी की तथा जल संसाधन मंत्री एवं पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत की विशिष्ट उपस्थिति रही।

इस अवसर पर मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि – “महिलाएं यदि सशक्त होंगी, तो समाज और राष्ट्र अपने आप मजबूत बन जाएगा। चाचियावास जैसी ग्रामीण आंचलिक संस्था ने 50 वर्षों तक जिस प्रतिबद्धता से सेवा की है, वह अपने आप में प्रेरणास्त्रोत है।”

मंत्री रावत ने इस ऐतिहासिक संस्था के योगदान को सराहते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण की जमीनी मिसाल के रूप में राजस्थान महिला कल्याण मंडल ने बालिकाओं की शिक्षा, स्वावलंबन, पोषण, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता को लेकर जो सतत कार्य किए हैं, वे पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक चेतना में उल्लेखनीय योगदान हैं। उन्होंने संस्था को बधाई देते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि – “राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास ने ग्रामीण महिलाओं को स्वाभिमान, शिक्षा और स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बनाने का कार्य किया है। सरकार महिला उत्थान हेतु सदैव प्रतिबद्ध है और ऐसी संस्थाएं हमारी प्रेरणा हैं।”

मुख्य आकर्षण:

  • महिला उद्यमियों/ प्रतिभाशाली बालिकाओं को सम्मानित करना
  • बालिकाओं/दिव्यांग विद्यार्थियों के साथ एक्टीविटीज में शामिल होना
  • महिलाओं, बालिकाओं, दिव्यांगजन द्वारा लगाई प्रदर्शनियों का अवलोकन
  • ग्रामीण महिलाओं के लिए जल संरक्षण और माइक्रो सिंचाई पर जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करना

इस समारोह में स्थानीय महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों, बालिकाओं और ग्रामीण महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संस्था की यात्रा को चित्रित किया।

कार्यक्रम में भाजपा अजमेर देहात जिला अध्यक्ष जीतमल प्रजापत, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, अर्जुन सिंह रावत, अर्जुन नलिया, बद्री गुर्जर, सुरजीत रावत, राजेश शर्मा, छोटू गुर्जर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com