श्री आर.के पाटनी राजकीय महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम गांव की बेटी समृद्ध बेटी योजना का शुभारंभ 28 जुलाई को होगा

श्री आर.के पाटनी राजकीय महाविद्यालय में रोजगारोन्मुखी निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम गांव की बेटी समृद्ध बेटी योजना का शुभारंभ 28 जुलाई को होगा
Spread the love

आवाज राजस्थान की | संजीव पाराशर

मदनगंज- किशनगढ़ l केंद्र की मोदी सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना से प्रेरित कौशल आधारित शिक्षा व्यावसायिक प्रशिक्षण तथा स्थानीय परंपराओं के संरक्षण प्राथमिकता को लेकर श्री रतनलाल कँवरलाल पाटनी राजकीय महाविद्यालय द्वारा गांव की बेटी समृद्ध बेटी योजना की नवाचारी सामाजिक पहल रोजगारोनमुखी निशुल्क कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 जुलाई से प्रारंभ होगा l

महाविद्यालय के प्राचार्य जे. पी. शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार शिक्षा को केवल डिग्री तक सीमित न रखकर जीवन उपयोगी और आजीविका उन्मुख बनाए जाना चाहिये l स्थानीय भामाशाह एवं एलुमनाई एसोसिएशन तथा महाविद्यालय के सांझा प्रयास व सहयोग से संचालित होने वाली आपणी बेटी समृद्ध बेटी योजना इसी सोच का मूर्त रूप है, जो न केवल बालिकाओं को सशक्त बनाएगी बल्कि उनके परिवार व समाज में सकारात्मक बदलाव भी लाएगी, इसके अलावा यह योजना सामाजिक समावेशन, महिला सशक्तिकरण और आर्थिक विकास की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है, जो भारत को विकसित भारत बनाने की दिशा में मिल का पत्थर सिद्ध होगी l

रोजगारोन्मुखी निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव महेंद्र पाटनी के आग्रह से भामाशाह डॉक्टर वी. के. जैन-डॉ किरण माला जैन, डॉक्टर महावीर बोहरा तथा डॉक्टर बनवारी लाल शर्मा द्वारा महाविद्यालय को प्रदत्त पायदान सहित दस सिलाई की मशीनों के सेट का अवलोकन करते हुए प्राचार्य शुक्ला एलुमनाई पाटनी व प्रोफेसर अनुराग शर्मा व मधु गुप्ता तथा कार्यक्रम की संयोजिका सुरभि सिंघल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र की 16 से 21 वर्ष की बालिकाओं को पूरी तरह से निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, बुनाई तथा रॉ मटेरियल से सामग्री तैयार करने का व्यवसायिक कोर्स के अनुसार 3 से 6 माह की अवधि के प्रशिक्षण के दौरान आत्मनिर्भर भारत अभियान की मजबूती के लिये ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को रोजगार योग्य बनाया जायेगा , इसके लिए आर्थिक स्थिति, शिक्षा स्तर, रुचि व समर्पण तथा ग्राम स्तरीय सर्वे एवं साक्षात्कार आदि चयन के आधार हेतु 15 जुलाई 2025 तक आवेदन ले लिए गए हैं l

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *