दादिया से कावड़ यात्रा के लिए 9 यात्रियों का दल हरिद्वार रवाना
आवाज राजस्थान की | संजीव पाराशर अराई
अराई उपखंड के दादिया से गुरुवार को सुबह तीसरी बार डाक कावड़ यात्रा के लिए 9 यात्रियों का दल हरिद्वार से गंगाजल लाने के लिए रवाना हुआ। यात्रियों ने रवाना होने से पहले सियावर मंदिर पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने सभी यात्रियों के सदस्यों के दल का माल्यार्पण कर श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस दौरान जय शिव शंभू, जय भोलेनाथ के जयकारे लगाए। डाक कावड़ यात्रियों में विष्णु महाराज, महेंद्र खर्रा, शंकर खर्रा, राम सिंह खर्रा, हेमराज थरौदा, सत्यनारायण खारोल, सांवर लाल नेहरा, रामेश्वर लूर,बलराम खर्रा, आदि मौजूद थे। यात्रियों ने बताया कि यह यात्रा गत वर्ष की तरह ही निकाली गई है। सभी यात्री18 जुलाई की सुबह हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापिस 24 जुलाई दादिया पहुंचेगी।हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सियावर मंदिर में स्थित शिवालय में गंगाजल से अभिषेक करेंगे।