राजकीय स्कूल में” एक पेड़ मां के नाम ” 150 पौधे लगाकर दिया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश,

राजकीय स्कूल में” एक पेड़ मां के नाम ” 150 पौधे लगाकर दिया, पर्यावरण संरक्षण का संदेश,
Spread the love

आवाज राजस्थान की | संजीव पाराशर | अराई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना “एक पेड़ मां के नाम” द्वितीय संस्करण के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अराई में गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में स्कूल परिसर एवं खेल मैदान परिसर में कुल 150 पौधे गड्डे खोदकर नीम,सहजन, शीशम, गुलमोर, बरगद, कुरंज, के पौधे लगाकर उनके देखभाल करने का संकल्प की इस पौधे की नियमित रूप से देखभाल करके बड़ा करेंगे। इस अवसर पर व्याख्याता महेंद्र पुरी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार है, यह ने केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं, बल्कि पृथ्वी के तापमान को संतुलित रखने में भी सहायक है।” जीवन का आधार वृक्ष है” धरती का श्रृंगार वृक्ष है” प्राण वायु दे रहे हैं सभी को ऐसे परम उदार वृक्ष हैं ।यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी मातृभूमि और धरती मां के प्रति सच्ची आस्था है, जिस प्रकार मां हमें जीवन देती है, उसी प्रकार पेड़ हमें ऑक्सीजन देकर जीवनदायनी भूमिका निभाते हैं। यदि हर व्यक्ति हर साल अपनी मां के नाम एक पौधा लगाएं और उसका पालन पोषण करते हैं तो न केवल पर्यावरण सुधरेगा बल्कि समाज में जागरूकता भी बढ़ेगी। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बड़े उत्साह के साथ पौधारोपण किया तथा संकल्प लिया कि इस पौधे की नियमित देखभाल की जाएगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *