पुलिस की सजकता से टली चोरी की वारदात।
जेवरात का लोहे का बक्शा खंडर में मिला।
शाहपुरा, 17 जुलाई। नगर के वार्ड 7 में रावलघाट बांडी मोहल्ले में दिन दहाडे एक मकान से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा मकान से लोहे की बड़ी पेटी चुरा कर लेजाने का मामला पुलिस के सामने आया। वार्ड पार्षद स्वराज सिंह शेखावत ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। एसआई स्वराज सिंह मीणा, बनवारी कुमावत जाप्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। भारी भरकम पेटी अल्प समय में चोर दूर नहीं जाने का कयास लगाते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वार्ड में नाका बंदी करवाई। आसपास में तलाश करने पर शीघ्र ही चोरी हुआ बक्शा पास के एक खंडर मकान में पाया गया। पुलिस पीड़ित ने राहत की सांस ली।
यह था मामला: वार्ड के वयोवृद्ध के कमरे से इस वारदात को अंजाम देने की भनक लगते ही वृद्ध ने हल्ला मचाया। मोहल्लेवासी व पार्षद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि बक्शे में रकम, नकदी तथा अहम दस्तावेज थे जो पुलिस व मोहल्लेवालो की सतर्कता से बच गए।
मौके पर पहुंचे अधिकारियों को पार्षद शेखावत ने बताया कि नगर की सुनी, तंग व संकरी गलियों में फेरी लगाने की आड़ में कई बाहरी व्यक्ति ऐसी वारदातों को अंजाम दर्जे है। इसकी शिकायत सीएलजी बैठकों में भी किया गया है। पार्षद ने कहा कि गनीमत रही कि वारदात के समय बुजुर्ग सो रहे थे। जगे होते तो चोर बुजुर्ग पर हमला कर देते तो कोई भी बड़ी वारदात घटित हो सकती थी। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों में जागरूकता जरूरी है। जागरूकता से बड़ी चोरी की वारदात टल गई।
पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस वारदात को अंजाम देने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है।