केमिकल से भरा टैंकर पलटा।

केमिकल से भरा टैंकर पलटा।
Spread the love


मची अफरा तफरी, चालक घायल।
शाहपुरा 17 जुलाई
। भीम – उनियारा हाइवे बाईपास पर गुरुवार सायं केमिकल से भरा टैंकर पलट जाने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। इस हादसे में चालक घायल हो गया।
जानकारी देते हुए बताया कि सुरली (कल्याणपुरा) चौराहे के मोड़ पर चित्तौड़ से उत्तर प्रदेश जा रहा केमिकल भरा टैंकर अचानक पलट गया। टैंकर केमिकल का होने से केमिकल रिसाव की आशंका को लेकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर एसआई स्वराज सिंह मय जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस हादसे में घायल हुए चालक को केबिन से बाहर निकाल जिला चिकित्सालय शाहपुरा पहुंचाया। एसआई स्वराज सिंह ने बताया कि मोड पर पलटा टैंकर सड़क किनारे पलट गया। कोई केमिकल रिसाव नहीं हुआ और नहीं कोई हताहत हुआ। पुलिस क्रेन के जरिए टैंकर को सीधा करवाने के प्रयास में जुटी।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *