राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अजमेर के अध्यक्ष बने राजेश चौधरी

राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ अजमेर के अध्यक्ष बने राजेश चौधरी
Spread the love

अजमेर। राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ जिला शाखा अजमेर के अध्यक्ष पद के चुनाव कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुए जिसमें राजेश चौधरी ने 85 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश शर्मा को 46 वोट से पराजित किया।
पहली बार अजमेर जिले में राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव आयोजित किए गए, जिसमें जिले के समस्त उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट के कुल 227 कार्मिकों में से 197 कार्मिकों ने अपने मत का उपयोग किया।
जिला कलेक्ट्रेट में कार्यरत अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री राजेश चौधरी के जीत की घोषणा होते ही उनके साथियों में काफी उत्साह का माहौल नजर आया और उन्होंने पटाखे चलाकर और ढोल बजाकर अपनी खुशी जाहिर की।
श्री चौधरी ने अपनी जीत का श्रेय अपने साथियों को देते हुए कहा कि वे कर्मचारियों के साथ उनकी समस्याओं के निदान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *