हरियाली अमावस्या पर हरियालों राजस्थान अभियान के तहत किया पौधारोपण। सरपंच पुखराज कलवार ने 501 पौधे लगाकर अभियान का किया शुभारंभ।

हरियाली अमावस्या पर हरियालों राजस्थान अभियान के तहत किया पौधारोपण। सरपंच पुखराज कलवार ने 501 पौधे लगाकर अभियान का किया शुभारंभ।
Spread the love

आवाज राजस्थान की | संजीव पाराशर | अराई

                                       अराई उपखंड की गोठीयाना ग्राम पंचायत में हरियाली अमावस्या के अवसर पर हरियालों राजस्थान अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । यह आयोजन पंचायत के सरपंच पुखराज कलवार के नेतृत्व में शुभारंभ हुआ।वृक्षारोपण अभियान के तहत चरागाह में 501  छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर सरपंच पुखराज कलवार ने कहा कि वृक्षारोपण केवल औपचारिकता नहीं है बल्कि आने वाली पीढियां के लिए एक जिम्मेदारी है यदि हम आज पेड़ लगाते हैं तो भविष्य की पीडिया को स्वस्थ हवा जल और पर्यावरण मिलेगा हरियाली बढ़ाना सरकार का काम नहीं है बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है हर नागरिक को आगे आकर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनना चाहिए । वृक्षारोपण अभियान का जेईएन माधूरी जैन, जेटीए अशोक कुमार, वार्ड पंच ताज मोहम्मद, रामदेव भील, घीसालाल भील, विश्राम भील, दूर्गा लाल राणा, गुलाब माली सहित कई ग्रामीण भी मौजूद।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *