वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के शिविर होंगे आयोजितसोमवार को अजमेर ग्रामीण की नरवर, पीसांगन की मांगलियावास, श्रीनगर की मावशिया, भिनाय की छछुन्दरा में शिविर

वित्तीय समावेशन योजनाओं के संबंधित अभियान के शिविर होंगे आयोजितसोमवार को अजमेर ग्रामीण की नरवर, पीसांगन की मांगलियावास, श्रीनगर की मावशिया, भिनाय की छछुन्दरा में शिविर
Spread the love

अजमेर, एक अगस्त। जिले में वित्तीय समावेशन से संबंधित योजनाओं से संबंधित अभियान आगामी 30 सितम्बर तक संचालित होंगे। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित कर जन-धन खातों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से लाभांवित किया जाएगा।
अग्रणी जिला प्रबंधक संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिविरों में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के पुराने खातों की केवाईसी करने के साथ ही नए जन-धन खाते हाल ही में व्यस्क हुए व्यक्तियों के खोले जाएंगे। सोमवार, 4 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की नरवर, पीसांगन की मांगलियावास, श्रीनगर की मावशिया, भिनाय की छछुन्दरा में शिविर आयोजित होंगे। इसी प्रकार मंगलवार, 5 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की कानस, अरांई की भोगादीत, किशनगढ़ की मालियों की बाड़ी, केकड़ी की कादेड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार 6 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की घूघरा, किशनगढ़ की मोतीपुरा, पीसांगन की भटसूरी, सरवाड़ की गोपालपुरा, 7 अगस्त को अरांई की बोराड़ा, किशनगढ़ की जाजोता, पीसांगन की केसरपुरा, सावर की धुंधरी, 8 अगस्त को अजमेर ग्रामीण की कायमपुरा, पीसांगन की बुधवाड़ा, श्रीनगर की तिलाना, भिनाय की देवलिया कलां में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *