भगवानपुरा के ग्रामीणों की प्यास बढ़ी, छह माह से सूखी है टंकी – जिला परिषद जनसुनवाई में उठी मांग

भगवानपुरा के ग्रामीणों की प्यास बढ़ी, छह माह से सूखी है टंकी – जिला परिषद जनसुनवाई में उठी मांग
Spread the love


अजमेर। जिला परिषद कार्यालय में बुधवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल संकट समेत विभिन्न समस्याएं जिला प्रमुख सुशील कंवर पलाड़ा के समक्ष रखीं। ग्राम पंचायत न्यारा के गांव भगवानपुरा के लोगों ने बताया कि गांव की पानी की टंकी पिछले 6 माह से सूखी पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है

इस पर जिला प्रमुख ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला परिषद सीईओ रामप्रकाश को निर्देशित किया कि पीएचईडी विभाग से समन्वय कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें और ग्रामीणों को सूचित करें।

📌 अन्य प्रमुख मुद्दे जो जनसुनवाई में उठाए गए:

  • ग्राम सोलखुर्द के निवासियों ने बताया कि राजपूत मोहल्ले में एक वर्ष पूर्व बना सामुदायिक भवन जर्जर हालत में पहुंच गया है
  • श्रीजी कॉलोनी वासियों ने कॉलोनी की सड़क निर्माण की मांग रखी।
  • ग्राम रामपुरा जसवंतपुरा के वार्ड पंच मोहनलाल शर्मा ने नई आंगनबाड़ी केंद्र की स्वीकृति की मांग की।
  • केसरपुरा मेवाड़िया से आए प्रतिनिधि धर्मा सिंह ने विद्यालय भवन में अतिरिक्त कमरों के निर्माण की मांग रखी।
  • ग्राम देराढं के ग्रामीणों ने श्री वीर तेजा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सड़क निर्माण में अनियमितता और शिकायत करने पर ग्रामीणों से की गई अभद्रता की जांच की मांग की।

जिला प्रमुख ने सभी प्रकरणों पर समयबद्ध कार्रवाई और तत्काल निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस जनसुनवाई में जिला परिषद सदस्य दिलीप पंचार, नंदाराम मूण्ड, लोकपाल सुरेश कुमार सिंधी, मुख्य आयोजना अधिकारी रूद्रा रेणु, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *