नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद में चल रहे ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान

नगरपालिका क्षेत्र नसीराबाद में चल रहे ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान
Spread the love

Nasirabad (Anil Lohare ) | नगरपालिका नसीराबाद द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा ‘‘हर घर स्वच्छता अभियान’’ का आयोजन दिनांक 02 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 08 अगस्त 2025 को अधिशासी अधिकारी पिन्टू लाल जाट के निर्देशन में नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा थीम पर आधारित स्कूल बोर्ड सजावट कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों में बच्चों द्वारा तिरंगे रंगों से विद्यालय परिसर एवं सूचना बोर्ड की आकर्षक सजावट की गई। साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं स्वच्छता से संबंधित चित्रकला, नारे लेखन, पोस्टर मेकिंग एवं रंगोली के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यालयों में देशभक्ति का वातावरण निर्माण हुआ तथा स्वच्छता के महत्व को भी रेखांकित किया गया।
इस दौरान नगरपालिका नसीराबाद स्टाफ महेन्द्र सिंह चौहान, नवीन रियाड़, आकाश घुस्सर, पूजा गुर्जर, उपदेश शर्मा, लीलाधर भाटी, प्रेमसुख, मनीष कुमार मीणा, सुरेन्द्र कुमार जाट, ज्योति यादव, सफाई शाखा एवं शहरी नरेगा लाभार्थियों की उपस्थिति रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *