जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का दो दिवसीय अजमेर-पुष्कर दौरा, स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का दो दिवसीय अजमेर-पुष्कर दौरा, स्वतंत्रता दिवस पर करेंगे ध्वजारोहण
Spread the love

अजमेर। राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 14 एवं 15 अगस्त 2025 को अजमेर एवं पुष्कर के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, तिरंगा यात्रा और स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, 14 अगस्त को दोपहर 3 बजे वे भाजपा शहर अजमेर संगठन द्वारा आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस संगोष्ठी एवं मौन जुलूस में शामिल होंगे, जो भागचंद की कोठी, मेरवाड़ा स्टेट, अजमेर में आयोजित होगा। इसके बाद वे पुष्कर में भाजपा अजमेर देहात संगठन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भाग लेंगे और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, अजमेर में करेंगे।

15 अगस्त की सुबह 8:45 बजे मंत्री रावत शहीद स्मारक क्लॉक टॉवर, अजमेर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत पुलिस लाइन मैदान, अजमेर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे, परेड का निरीक्षण करेंगे और उपस्थित आमजन, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को संबोधित करेंगे।

इस दौरे को जनसंपर्क, संगठनात्मक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन और पार्टी संगठन द्वारा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *