करौली के मासलपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन
करौली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत करौली विधानसभा के मासलपुर मंडल में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व भाजपा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री एवं देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना, करौली विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और मंडल अध्यक्ष बनवारी ने किया।
तिरंगा यात्रा में पार्टी पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारे गूंजे और हर ओर राष्ट्रीय ध्वज की शान दिखाई दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा भाईचारे के संदेश को दोहराया।
