ईआरसीपी परियोजना के फेज- बी का सर्वे शुरू, 10 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य

ईआरसीपी परियोजना के फेज- बी का सर्वे शुरू, 10 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
Spread the love

जयपुर। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के तहत पीकेसी फेज-बी के पहले चरण का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। इस चरण में कुल पांच पैकेजों पर काम किया जाएगा।
ठेका कंपनी ने ईसरदा से रामगढ़ बांध, ईसरदा से बंध बारेठा, ब्राह्मणी नदी पर प्रस्तावित बैराज, बीसलपुर से मोर सागर कृत्रिम जलाशय और खोरा चैनपुरा से अलवर तक के रूट पर सर्वे का काम शुरू किया है। अधिकारियों ने दावा किया है कि सर्वे कार्य 10 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर आगे निर्माण कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी। परियोजना
के फेज- बी के तहत वर्ष 2028 तक सभी निर्माण कार्य पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद ईसरदा से रामगढ़ बांध तक जल आपूर्ति शुरू की जा सकेगी, जिससे जयपुर और आस-पास के जिलों को स्थायी जल उपलब्धता मिल सकेगी।
के
ईआरसीपी परियोजना राजस्थान 13 जिलों के लिए जीवनरेखा मानी जा रही है। इस परियोजना से पेयजल और सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान होने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *