हम सभी को इस सनातन धर्म और संस्कृति के महत्व को समझना चाहिए : रावत

हम सभी को इस सनातन धर्म और संस्कृति के महत्व को समझना चाहिए : रावत
Spread the love

अजमेर (आवाज़ राजस्थान की ) राजस्थान सरकार के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों और विधायकों के साथ कुंभ प्रयागराज में स्थित त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान किया और पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंत्री रावत और उनके साथ आए अन्य नेताओं ने देश और प्रदेश के सर्वांगीण कल्याण की कामना की। त्रिवेणी संगम पर स्नान और पूजा अर्चना करने के बाद मंत्री रावत ने इस धार्मिक स्थल को अपनी श्रद्धा अर्पित की और सभी लोगों के स्वास्थ्य, समृद्धि और शांति की कामना की।

मंत्री रावत ने कहा कि यह पवित्र स्थान आस्था का प्रतीक है और यहां स्नान करने से न केवल शरीर को शुद्धि मिलती है, बल्कि आत्मिक शांति भी प्राप्त होती है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि हम सभी को इस सनातन धर्म और संस्कृति के महत्व को समझना चाहिए। यह आयोजन एक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का प्रतीक था, जिसमें राजस्थान सरकार के प्रतिनिधि अपनी श्रद्धा और आस्था के निर्वाहन हेतु एकजुट हुए थे।

अनंत काल तक माँ गंगा, माँ यमुना और माँ सरस्वती का प्रवाह निर्बाध रहे, सबका मंगल एवं कल्याण हो, ऐसी कामना करता हूँ।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *