जिला कलक्टर ने किया किशनगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण

Spread the love

जिला कलक्टर ने किया किशनगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण

           अजमेर, 8 फरवरी। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने शनिवार को किशननगढ़ क्षेत्र में विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय में अवलोकन के दौरान मरीजों के साथ उपचार संबंधी चर्चा की।
           उपखण्ड अधिकारी श्रीमती निशा सहारण ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु शनिवार को किशननगढ़ क्षेत्र में दौरे पर रहे। उन्होंने यहां उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय तथा उपकोषागार का निरीक्षण किया। उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में पत्रावलियों का अवलोकन किया। कार्यालय का समस्त कार्य ई-फाईलिंग के माध्यम से करने के निर्देश प्रदान किया। मैनुअल फाईलिंग से कोई कार्य नहीं होना चाहिए। आमजन से प्राप्त परिवेदनाओं का समय पर निस्तारण करें। इनको निर्धारित समय में निस्तारित कर राहत प्रदान करें। क्षेत्र का नियमित विजिट करें। आंतरिक लेखा जांच दल तथा अन्य जांच दलों द्वारा किए गए आक्षेपों में से बकाया का तत्काल निस्तारण करें। राजस्व न्यायालय के विचाराधीन प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निर्णय करें। भूमि अवाप्ति के प्रकरणों में तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

उपकोष अधिकारी श्री पवन कुमार ने बताया कि जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु द्वारा उपकोष अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। उप कोषाधिकारी कार्यालय में प्राप्त बिलों का नियमानुसार भुगतान सुनिश्चित करावे। मुद्रांक स्टॉक की भी जानकारी ली गई।
जिला कलक्टर ने किया यज्ञ नारायण चिकित्सालय का अवलोकन
राजकीय यज्ञ नारायण चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. आर. चौधरी ने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। डॉ. कैलाश कुमार ने विभिन्न वार्डों में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की समीक्षा की। आयुष्मान योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वार्ड में भर्ती मरीजों के साथ वार्तालाप पर उपचार के संबंध में जानकारी ली।

Vijay Kumar Parashar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *