जिला बहाली कि मांग तेज। रैली आज।
मुख्यमंत्री के नाम दिया जाएगा दसवां स्मरणपत्र।
शाहपुरा। शाहपुरा को वापस जिला बनाने की मांग को लेकर जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा के तत्वाधान में 28 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को 10वां स्मरण पत्र सौंपा जाएगा। संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा जिले की बहाली की मांग को लेकर दसवां स्मरण पत्र संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा, सयोंजक रामप्रसाद जाट के नेतृत्व में शनिवार प्रातः 11:15 बजे उपखंड कार्यालय नागरिक रैली के रूप में पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि 10 माह पूर्व में संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल स्थानीय विधायक की मौजूदगी में जयपुर पहुंच कर मुख्यमंत्री को पुनः जिले का दर्जा देने की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने शाहपुरा को वापस जिला बनाने का सकारात्मक आश्वासन दिया। 10 माह बीतने के बाद भी शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा नहीं दिये जाने को लेकर क्षेत्रवासियों में जनाक्रोश बना हुआ है। शनिवार को मुख्यमंत्री को 10 स्मरण पत्र भिजवाकर शीघ्र जिला बनाए की मांग दोहराई जाएगी।