शाहपुरा हॉस्पिटल में सर्जन डॉ राहुल उपाध्याय ने दो जटिल ऑपरेशन कर दो जिंदगियां बचाईं।

शरीर में आंत फटने से दो रोगियों के शरीर में फैला जहर।
जटिल ऑपरेशन कर दिया दो को जीवनदान।
शाहपुरा। जिला चिकित्सालय, शाहपुरा अब चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। अस्पताल के दक्ष चिकित्सकों ने अपनी कुशलता का परिचय देते हुए दो मरीजों के शरीर में की फटी हुई अपेंडिक्स (आंत) का अत्यंत जटिल और जोखिम भरे दो ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं।
हॉस्पिटल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारीडॉ अशोक जैन ने बताया कि मरीज सुरेश जाट और अरुणेंद्र सिंह हाड़ा को अत्यंत गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों मरीजों की अपेंडिक्स शरीर के अंदर फट चुकी थी, जिससे संक्रमण तेजी से उनके पेट में फैल रहा था। यह स्थिति जानलेवा साबित हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्जन डॉ राहुल उपाध्याय ने निश्चेतन विशेषज्ञ डॉ रविन्द्र धनोपिया की टीम ने बिना समय गंवाए तत्काल दोनों पीड़ित रोगियों की सर्जरी ऑपरेशन थियेटर स्टाफ प्रदीप शर्मा और सुरेश सेन के विशेष सहयोग से दोनों जटिल ऑपरेशन सफल किए और दोनों की जान बचाई।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि वर्षों बाद इस जिला चिकित्सालय का सर्जरी विभाग को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित होने से चिकित्सका विशेषज्ञों के द्वारा पेट के जटिल ऑपरेशन, हर्निया, हाइड्रोसील, स्तन संबंधी सर्जरी, बवासीर, फिशर एवं भगंदर जैसे ऑपरेशन कुशलता से पूर्णतः सफल हो रहे है और रोगियों को स्वस्थ्य लाभ दे रहे है। अब रोगियों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं है।
इनका कहना है:- हमारा लक्ष्य आमजन को सुलभ और उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवा प्रदान करना है। टीम के सामूहिक प्रयास से ही आज विशेषज्ञ ऐसी जटिल सर्जरी स्थानीय स्तर पर कर पा रहे हैं। – डॉ अशोक जैन प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय, शाहपुरा