निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर राजस्थान की अध्यक्षता में संभाग अजमेर के अंतर्गत लापरवाही बरतने वाले समस्त कार्मिक एवं अधिकारियों के विरुद्ध राजस्थान राज्य सेवा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश,

निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर राजस्थान की अध्यक्षता में संभाग अजमेर के अंतर्गत   लापरवाही बरतने वाले समस्त कार्मिक एवं अधिकारियों के विरुद्ध राजस्थान राज्य सेवा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश,
Spread the love

निदेशक एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग जयपुर राजस्थान की अध्यक्षता में संभाग अजमेर के अंतर्गत आने वाले समस्त जिलों अजमेर, भीलवाड़ा ,नागौर ,डीडवाना टोंक, ब्यावर की विभागीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन कार्यालय अतिरिक्त मुख्य अभियंता जलग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विकास चौरसियावास रोड प्रथम तल मीटिंग हॉल में दिनांक 25 मार्च 2026 को आयोजित की गई जिसमें निदेशक द्वारा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वन में लापरवाही बरतने वाले समस्त कार्मिक एवं अधिकारियों के विरुद्ध राजस्थान राज्य सेवा अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विभाग के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं पीरामल फाउंडेशन एवं एटीसी चंद्र फाउंडेशन के एम औ यू अजमेर जिले की तीन पंचायत समितियां पीसांगन भिनाय एवं किशनगढ़ के लिए किए गए जिसमें संस्थान के कार्मिकों द्वारा परियोजनाओं में जल ग्रहण विभाग के समन्वय से लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के संदेश गत एक माह से दिए जा रहे हैं उसी का प्रेजेंटेशन भी निदेशक महोदय द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्मिकों से जाना तथा भविष्य में डीपीआर के आधार पर अगर संशोधन की आवश्यकता हो तथा गांव की जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए और अधिक जल संग्रहण संरचनाओं की आवश्यकता होने पर डीपीआर में उन कार्यों को जोड़ने के निर्देश भी दिए। बैठक में रामनिवास मारुका, राजेंद्र प्रसाद, नरेंद्र सिंह, धर्मपाल विभाग के अतिरिक्त निदेशक, अभय दुबे अजमेर जिले के जिला प्रभारी, समस्त जिलों के अधीक्षण अभियंता, समस्त जिलों के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं ने बैठक में भाग लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *