अजमेर टेंट डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण समारोह कल

अजमेर टेंट डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण समारोह कल
Spread the love

अजमेर। अजमेर टेंट डीलर्स समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को फायसागर रोड स्थित अजमेर बाग में आयोजित किया जाएगा। इसमें संभाग, जिला व शहर कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समिति के संभाग अध्यक्ष मोहम्मद अजीम ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रवि जिंदल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश चेयरमैन होंगे और अति विशिष्ट अतिथि रासबिहारी शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि पर्वत सिंह भाटी, प्रदेश संरक्षक रजनीश शर्मा, प्रदेश महासचिव मुकेश छिपा, प्रदेश कोषाध्यक्ष होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संभाग अध्यक्ष मोहम्मद अजीम, अजमेर संरक्षक चरण जीत सिंह, सर्वेश्वर तिवारी, महासचिव धर्मेंद्र जैन, संभाग कोषाध्यक्ष अनूप ऐरी मौजूद रहे।अध्यक्ष :- अजमेर संभाग व जिला चेयरमैन :- अजमेर शहर मोहम्मद अज़ीम अज्जू भाई ने बताया कि दिनाँक 18 जनवरी 2026 को अजमेर टेन्ट डीलर्स समिति द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह जो कि अजमेर बाग, वरूण सागर रोड पर आयोजित होगा कार्यक्रम में अजमेर शहर, अजमेर जिला व अजमेर संभाग की कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश चेयरमैन डॉ. रवि जिंदल जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री रासबिहारी शर्मा शपथ दिलवाएंगे,कार्यक्रम में अजमेर टेन्ट डीलर्स समिति के तत्वावधान में पूरे राजस्थान से पधारे प्रत्येक टेन्ट व्यवसायी को बाल विवाह में टेन्ट नहीं लगाने की शपथ दिलवाई जाएगी ताकि सम्पूर्ण राजस्थान से बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से समाप्त किया जा सके,कार्यक्रम में टेन्ट व्यापारियों की समस्याओं पर भी विचार किया जाएगा, टेन्ट व्यापारियों को पेमेंट नहीं मिलने की समस्या आम होती जा रही है उसके समाधान पर विचार किया जाएगा तथा प्रत्येक जिले में स्थानीय प्रशासन द्वारा टेन्ट के वाहनों को रोकने की घटनाओं पर भी विचार किया जाएगा

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *