शाहपुरा क्षेत्र में बे मौसम ओलावृष्टि का कहर।

शाहपुरा क्षेत्र में बे मौसम ओलावृष्टि का कहर।
Spread the love

क्षेत्र में ओलावृष्टि किसानों की चिंता बढी।

किसानों पर मंडराने लगे आर्थिक संकट के बादल।

शाहपुरा 27 जनवरी,26। तहसील क्षेत्र के नारायणपुरा, मेवदा, तहनाल, अरनिया घोड़ा, लुलास, इटमारिया आदि गांवों में मंगलवार को हुई बारिश के दौरान ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे मुरझा गए। 

       मंगलवार को दिन भर बादल छाने के साथ सायं होते होते मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। तहसील क्षेत्र के इन गांवों में ओलावृष्टि हुई। ज्वार के दाने से मक्की के बड़े आकार के जैसे ओले गिरे। बेमौसम ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। तहनाल के गोवर्धनसिंह राणावत ने बताया कि खेतों में पककर तैयार खड़ी सरसों, गेहूं और चने की फसलों को ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान पहुँच रहा है। ओलों की मार से पौधो को नुकसान पहुंचने की उम्मीद जताते हुए बताया कि खून-पसीने से सींची गई फसल कटाई के मुहाने पर है। कई किसानों ने सरसों काट कर खेतों में डाल रखी है। खड़ी फसल में नुक्सान नहीं जितना कटी फसलों में ज्यादा नुकसान की संभावना है। कुदरत के इस कहर ने सब कुछ बर्बाद होता दिख रहा है। किसानों पर अब उन पर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे हैं। नारायणपूरा के ओम नाथ ने कहा कि ओलावृष्टि से मेहनत की कमाई आंखों के सामने मिट्टी में मिल रही है

। 

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *