बजट से पहले भागीरथ चौधरी की भविष्यवाणी, कहा- हर वर्ग के सर्वांगीण विकास वाला समावेशी बजट आएगा
अजमेर | भारतीय जनता पार्टी अजमेर देहात एवं अजमेर शहर द्वारा केंद्रीय बजट सत्र को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भाजपा अजमेर देहात की बैठक भाजपा जिला कार्यालय, अजमेर में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश मंत्री अजित मांडन, अजमेर देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापति, मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं भाजपा अजमेर शहर की बैठक के.डी. जैन स्कूल, किशनगढ़ में संपन्न हुई। इस बैठक में भाजपा राजस्थान प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, नगर परिषद किशनगढ़ उपसभापति मनोहर तारानी, सीमा अखावत, भाजपा नेता महेंद्र पाटनी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठकों को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विकसित भारत जी-राम-जी जनजागरण अभियान एवं केंद्रीय बजट सत्र को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठकों में यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक विधानसभा स्तर, मंडल स्तर एवं बूथ स्तर पर बजट का लाइव प्रसारण सामूहिक रूप से सुना जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता आमजन एवं ग्रामीणों को बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों तथा उनसे मिलने वाले लाभों की जानकारी देंगे।
केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के हर वर्ग के सशक्तिकरण का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए संवाद और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। भागीरथ चौधरी ने कहा कि बजट कल आएगा लेकिन मैं आज ही भविष्यवाणी कर रहा हूं कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में बहुत शानदार बजट आएगा। इसमें गांव गरीब किसान मजदूर सहित हर वर्ग के सर्वांगीण विकास को लेकर घोषणाएं होगी