जिला सरपंच अध्य्क्ष हरिराम बाना ने किया भव्य स्वागतग्राम पंचायत खतौली के होनहार छात्र सुमित वैष्णव पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव ने बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर नाम किया रोशन
किशनगढ़
मेधावी सुमित वैष्णव ने 99.17% अंक लाकर खतौली गांव का नाम किया रोशन
जिला सरपंच अध्य्क्ष हरिराम बाना ने किया भव्य स्वागत
ग्राम पंचायत खतौली के होनहार छात्र सुमित वैष्णव पुत्र ओमप्रकाश वैष्णव ने बोर्ड परीक्षा में 99.17% अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर नाम किया रोशन
सुमित की इस ऐतिहासिक सफलता पर ग्राम पंचायत सरपंच हरिराम जी बाना सहित ग्रामीणो ने मिठाई खिलाकर और साफा पहनाकर छात्र का भव्य स्वागत सत्कार किया
इस सफलता का श्रेय स्कूल और गुरुजनों को देते हुए सुमित ने दादाजी कैलाश चंद वैष्णव और समस्त ग्रामवासियों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया
अवसर पर सरपंच बाना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं देश का भविष्य हैं और सुमित की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी
पूरे गांव में सुमित की इस शानदार कामयाबी से जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है