शाहपुरा में दिनदहाड़े बुजुर्ग हुए शातिर ठगी का शिकार।

शाहपुरा में दिनदहाड़े बुजुर्ग हुए शातिर ठगी का शिकार।
Spread the love

मंदिर में चढ़ावे का झांसा देकर वारदात को दिया अंजाम।
बिस्किट खिला बुजुर्ग के उंगली से उतारी डायमंड अंगूठी।
शाहपुरा, 10 अप्रैल 2026।
नगर के बालाजी छतरी चौराहे पर दिनदहाड़े हुई एक शातिर ठगी की वारदात ने शहरवासियों को सकते में डाल दिया। 72 वर्षीय बुजुर्ग को निशाना बनाते हुए बाइक सवार दो युवकों ने महज चंद मिनटों में विश्वास जीतकर उनकी आधा तोला सोने की डायमंड जड़ी अंगूठी पार कर दी।
जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग चाय की थड़ी के पास खड़े थे, तभी दो युवक धार्मिक, आध्यात्मिक बातचीत का जाल बुनते हुए बातों में उलझा दिया। उन्होंने बुजुर्ग को 1500 रुपए मंदिर में चढ़ाने का झांसा दिया और बच्चों में बांटने के लिए बिस्किट के पैकेट थमा दिए। इसी दौरान एक युवक ने प्रसाद के नाम पर बुजुर्ग को बिस्किट खिलाया और बातों में उलझाकर चालाकी से उनकी अंगुली से अंगूठी उतार ली।
घर पहुंचने के बाद जब बुजुर्ग ने थैली देखी तो उसमें रुपए और बिस्किट तो मिले, लेकिन कुछ देर बाद उंगली पर नजर पड़ते ही उनके होश उड़ गए। डायमंड जड़ी अंगूठी गायब थी। ठगी की घटना का अहसास होते ही पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस में रिपोर्ट दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में यह किसी संगठित गिरोह की करतूत प्रतीत हो रही है, क्योंकि हाल ही में चित्तौड़ में भी इसी तरह की वारदात सामने आई थी।
पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों से अपील की है कि अनजान लोगों के झांसे में न आएं और सतर्क रहें।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *