शाहपुरा में चार साल से फिजिशियन, रेडियोलोजिस्ट के पद रिक्त।

शाहपुरा में चार साल से फिजिशियन, रेडियोलोजिस्ट के पद रिक्त।
Spread the love

शाहपुरा में फिजिशियन के अभाव में क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पा रहा उपचार।
लाखों की सोनोग्राफी मशीन रेडियोलॉजिस्ट के आभाव से फांक रही धूल।
कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी।
शाहपुरा,10 अप्रैल 2026।
जिले के सबसे बड़े उपखंड क्षेत्र शाहपुरा के जिला अस्पताल में विगत चार वर्षों से फिजिशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट विशेषज्ञ तथा अन्य कई चिकित्सा विशेषज्ञों के पद रिक्त होने से क्षेत्रवासियों को पर्याप्त चिकित्सा स्वास्थ्य की सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को लेकर शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महावीर कुमावत एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रमेश सेन की अगुवाई में कांग्रेश कार्यकर्ताओं ने उपखण्ड अधिकारी सुनील कुमार मीणा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि शाहपुरा जिला अस्पताल में वर्तमान में लंबे समय से फिजिशियन नहीं होने से गंभीर रोगियों के साथ पेंशनर और अन्य कर्मचारियो को सरकार द्वारा जारी आरजीएचएस कार्ड के माध्यम से जीवन रक्षक दवाइयां एवं उपचार नहीं मिल पा रहा है। विशेषतः वृद्धजनों पेंशनधारको, गरीब आरजीएचएस की दवा नहीं लिखने के कारण बीपी, शुगर और हृदय रोग जैसी बीमारियों से जूझ रहे रोगियों को खुले बाजार से महंगे दामों पर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं।
वर्षों से धूलफांक रही लाखों की सोनोग्राफी की मशीन: नगरध्यक्ष रमेश सेन ने बताया कि वर्षों से रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से लाखों रुपए की सोनोग्राफी की मशीन धूल फांक रही है। जिस कारण से विशेषतः गर्भवती महिलाओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं को सोनोग्राफी के लिए मजबूरन 50 किलोमीटर तक दूर जाना पड़ रहा है या बिना इलाज के ही लौटना पड़ रहा है, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है। यह स्थिति अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है।
कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि शाहपुरा जिला अस्पताल में शीघ्र जनरल फिजिशियन एवं रेडियोलॉजिस्ट चिकित्सक की नियुक्ति की जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
आंदोलन की दी चेतावनी: कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में चेतावनी देते हुए बताया कि यदि 10 दिनों के भीतर चिकित्सा विशेषज्ञों की नियुक्ति नहीं की गई तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा जनहित में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन एवं सरकार की होगी।
इस दौरान दौरान रामेश्वर सोलंकी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अतुल त्रिपाठी, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष रामसिंह मीणा, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन पौंड्रिक, मंडल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, भीम वैष्णव, पूर्व पार्षद नाथु कोली, लादू राम खटीक, अजय मेहता, रामप्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह राणावत, सुनील मिश्रा, ओम सिंधी, भेरू लाल खटीक फौजी पार्षद आजाद खान धनराज जीनगर रामस्वरूप टेपन इमरान खान युवा नेता शिवराज आचार्य सलीम खान परमजीत सिंह राणावत पूर्व मंडल अध्यक्ष कैलाश फ़ामड़ा रामचन्द्र बैरवा पूर्व सरपंच हमता राम गुर्जर आसिफ खान सुनील पाराशर नूर मोहम्मद विनीत बुनकर मुंशी देशवाली अहसान मोहम्मद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *