एक दिन में एक लाख पौधारोपण का ऐतिहासिक अभियान सम्पन्नविधानसभा क्षेत्र डेगाना में हुआ सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

एक दिन में एक लाख पौधारोपण का ऐतिहासिक अभियान सम्पन्नविधानसभा क्षेत्र डेगाना में हुआ सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प
Spread the love

एक दिन में एक लाख पौधारोपण का ऐतिहासिक अभियान सम्पन्न
विधानसभा क्षेत्र डेगाना में हुआ सघन वृक्षारोपण, पौधों के संरक्षण का भी लिया संकल्प

डेगाना। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार के संकल्प को साकार करने के लिए सोमवार को विधानसभा क्षेत्र डेगाना में सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत पंचायत समिति भैरून्दा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में चार हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया, जिसके तहत ग्राम पंचायतों ने मिलकर एक लाख पौधारोपण का लक्ष्य पूरा किया।
अभियान का मुख्य आयोजन नवगठित ग्राम पंचायत सरपुरा में किया गया। यहां पिरामिड शैली में निर्मित तेजसश्री हरियाली परिसर में विधायक अजय सिंह जी किलक ने पौधारोपण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणों ने भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधों के लिए जल व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नलकूप निर्माण जैसे आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल है। जनसहभागिता के माध्यम से हरित भविष्य की मजबूत नींव रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
अभियान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रणजीत सिंह चौधरी, उपखंड अधिकारी विनित कुमार सुन्दरिया, विकास अधिकारी सीमा गोड, पूर्व प्रधान जसवंत सिंह थाटा, पूर्व उपप्रधान, …, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेन्द्र चौधरी, प्रशासक प्रतिनिधि रविन्द्र सिंह, प्रशासक प्रतिनिधि ब्रह्मदेव शर्मा, प्रशासक रेखाराम माठ, प्रशासक प्रतिनिधि सुल्तान खान, भाजपा नेता अमित आसोपा, भाजपा हरसौर मंडल अध्यक्ष विनय भाकर, सहायक अभियंता राकेश कुमार महेरिया सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *