इसी सप्ताह फिर शुरू होगा तबादलों का दौर, 15 अगस्त से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आसार

इसी सप्ताह फिर शुरू होगा तबादलों का दौर, 15 अगस्त से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आसार
Spread the love

इसी सप्ताह फिर शुरू होगा तबादलों का दौर, 15 अगस्त से पहले बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आसार
अजमेर। नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक फेरबदल की सुगबुगाहट तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) एवं राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो सकती है। इसके साथ ही पंचायत समितियों एवं तहसील कार्यालयों में रिक्त पदों पर भी अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की तैयारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित तबादला सूची में करीब 45 आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल होने की संभावना है। इनमें करीब 10 अधिकारी एपीओ चल रहे हैं। वहीं करीब 7 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति के बाद जिला कलेक्टर के पद पर जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है।
प्रदेश में करीब 10 विभाग ऐसे हैं, जहां अधिकारियों के पास अतिरिक्त कार्यभार है। इन विभागों में नियमित अधिकारियों की नियुक्ति किए जाने की संभावना है। इसके अलावा करीब 15 अधिकारी ऐसे बताए जा रहे हैं, जिन्हें एक ही पद पर दो से ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे अधिकारियों को भी स्थानांतरित किए जाने के आसार हैं।
करीब 150 आरएएस अधिकारियों की भी सूची संभावित
आईएएस अधिकारियों के साथ ही आरएएस अधिकारियों में भी बड़ा फेरबदल होने की संभावना जताई जा रही है। गृह जिले में तैनात आरएएस अधिकारियों, लंबे समय से एक ही पद पर कार्यरत अधिकारियों तथा हाल ही में पदोन्नत आरएएस अधिकारियों को नई पोस्टिंग दिए जाने की तैयारी है। ऐसे में करीब 150 आरएएस अधिकारियों के तबादले होने की संभावना बताई जा रही है।
विकास अधिकारियों को भी मिलेगी नई जिम्मेदारी
पंचायती राज विभाग में भी तबादलों एवं नियुक्तियों का दौर चलने के आसार हैं। प्रदेश की विभिन्न पंचायत समितियों में विकास अधिकारी के रिक्त पदों को भरने के साथ ही नव पदोन्नत विकास अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी जानी है। इसके अलावा तहसीलदारों के रिक्त पदों पर भी नियुक्तियां किए जाने की संभावना है।
चुनाव से पहले प्रशासनिक जमावट
नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों के बीच प्रस्तावित तबादलों को प्रशासनिक जमावट के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले सरकार लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने तथा अधिकारियों की तैनाती में बदलाव करने की कवायद पूरी करना चाहती है।
सूत्रों के अनुसार यदि प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप दिया जाता है तो 15 अगस्त से पहले प्रदेश में एक और बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है। हालांकि अंतिम सूची जारी होने के बाद ही अधिकारियों की वास्तविक संख्या और पदस्थापन की स्थिति स्पष्ट होगी।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *