भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अजमेर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अजमेर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
Spread the love

भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर अजमेर संभाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अजमेर संभाग द्वारा आगामी निकाय,पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
बैठक में चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई
वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भाजपा अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि सभी जिले के जिलाध्यक्षों को आगामी तीन दिन मे निकायों के चुनाव संपादन हेतु जिला व मंडल की व्यवस्था समिति बनानी होगी,भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाए। आगामी निकाय चुनाव में संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं सक्रियता के बल पर ऐतिहासिक विजय का लक्ष्य निर्धारित किया गया
निकाय चुनाव केवल प्रतिनिधि चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि शहर के विकास की दिशा तय करने का अवसर है। भाजपा विकास, सुशासन और पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

अजमेर संभाग संचालन समिति के सदस्य लालचंद कटारिया ने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया गया तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया गया

प्रदेश महामंत्री भाजपा राजस्थान मिथलेश गौतम ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से रूपरेखा, जनसंपर्क, तिरंगा वितरण एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई,’हर घर तिरंगा’ अभियान देश के प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का अभियान है

मंच पर प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता गेना भी उपस्थित रही,बैठक का संचालन जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने किया

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *