किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 7 सड़कों के लिए ₹10.80 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात, 7 सड़कों के लिए ₹10.80 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
किशनगढ़। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र की सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण के लिए ₹10.80 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है।
विधायक डॉ. चौधरी ने बताया कि विधानसभा में पुरजोर तरीके से क्षेत्र की समस्याओं और सड़क विकास की मांग उठाने के साथ ही पत्राचार एवं मुख्यमंत्री स्तर पर चर्चा के बाद बजट वर्ष 2026-27 में इन सड़कों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन में सुविधा होगी तथा गांवों को मुख्य मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।
इन सात सड़कों का होगा निर्माण—
भोजियावास मोड़ से तिलोनिया – 3 किमी
केरिया से आकौड़िया – 3 किमी
टिकावड़ा से बनेवड़ी – 2 किमी
बांदरसिंदरी से गणेशपुरा – 3 किमी
कुचील से बांसड़ा मेहरान – 2 किमी
गुजरवाड़ा से सरवर – 4 किमी
हरमाड़ा से नया गांव – 3 किमी
इन सातों सड़कों की कुल लंबाई करीब 20 किलोमीटर है। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क, शिक्षा, चिकित्सा और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों को लगातार सरकार के समक्ष उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सड़क नेटवर्क बनने से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।