मसूदा विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों के निर्माण को मंजूरी, 28.25 किमी सड़क पर खर्च होंगे 11.95 करोड़
मसूदा विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों के निर्माण को मंजूरी, 28.25 किमी सड़क पर खर्च होंगे 11.95 करोड़
मसूदा। बजट 2026-27 में मसूदा विधानसभा क्षेत्र को सड़क विकास की बड़ी सौगात मिली है। विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में 12 सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 28.25 किलोमीटर है।
विधायक कानावत ने इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वीकृत सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों के आवागमन में सुविधा होगी और कई गांव मुख्य मार्गों से बेहतर तरीके से जुड़ सकेंगे।
स्वीकृत प्रमुख सड़क कार्य—
बांदनवाड़ा-भिनाय रोड से करांटी वाया प्रतापपुरा – 5 किमी, ₹1.40 करोड़
नांदसी से कापरिया – 4.20 किमी, ₹1.20 करोड़
बांदनवाड़ा रोड से सरगांव – 1.15 किमी, ₹34 लाख
दौलतपुरा से बहादुरपुरा – 0.50 किमी, ₹45 लाख
बिजयनगर से शिखरानी – 5 किमी, ₹1.90 करोड़
संपर्क सड़क से सारणिया – 0.80 किमी, ₹80 लाख
मसूदा से कुशलपुरा (शेष भाग) – 0.50 किमी, ₹60 लाख
ग्राम पंचायत भिनाय से खेड़ियों की ढाणी से माता जी का खेड़ा – 4 किमी, ₹1.80 करोड़
भगवानपुरा से बीड़ के बालाजी तक – 1.50 किमी, ₹75 लाख
भैरूखेड़ा से राजपाल जी के घर तक – 0.60 किमी, ₹30 लाख
मेरिया मंगरी से प्रतापपुरा तक – 1.50 किमी, ₹75 लाख
जामोला से राजोरिया का बाड़िया तक – 3.50 किमी, ₹1.66 करोड़
तीन अन्य सड़कों की स्वीकृति जल्द
प्रचार सामग्री के अनुसार मसूदा से बिजयनगर रोड, मसूदा से रामगढ़ रोड तथा बांदनवाड़ा से भिनाय रोड की स्वीकृति भी शीघ्र मिलने की उम्मीद जताई गई है।
विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही गांवों के बीच संपर्क बेहतर होने से क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।