नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की सौगात, 14.90 किमी सड़कों के लिए 8.68 करोड़ स्वीकृत

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की सौगात, 14.90 किमी सड़कों के लिए 8.68 करोड़ स्वीकृत
Spread the love

नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की सौगात, 14.90 किमी सड़कों के लिए 8.68 करोड़ स्वीकृत
नसीराबाद। नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामस्वरूप लाम्बा के प्रयासों से क्षेत्र में 13 सड़क कार्यों के लिए करीब 8.68 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है। इन कार्यों के तहत करीब 14.90 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण एवं विकास किया जाएगा।
बजट 2026-27 के तहत जारी स्वीकृतियों में क्षेत्र की विभिन्न ग्रामीण संपर्क सड़कों को शामिल किया गया है। इनमें कई मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण के साथ-साथ नॉन-पेचेबल मार्गों को भी विकसित किया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ गांवों की मुख्य मार्गों से कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
स्वीकृत कार्यों में कयावास से मुंडावर रोड, कयावास से मनोहर वाली रोड सहित विभिन्न ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। वहीं क्षेत्र के कई गांवों एवं ढाणियों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है।
विधायक रामस्वरूप लाम्बा ने सड़क विकास कार्यों के लिए राज्य सरकार का आभार जताते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वीकृत सड़क कार्यों से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों और आमजन को आवागमन में राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
नसीराबाद के साथ किशनगढ़ और मसूदा क्षेत्र को भी सड़क सौगात
उपलब्ध स्वीकृति विवरण के अनुसार किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़क कार्यों के लिए 20 किमी पर 10.80 करोड़ रुपए तथा मसूदा विधानसभा क्षेत्र में 4 सड़क कार्यों के लिए 14.35 किमी पर 4.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति भी दर्ज है। इससे अजमेर जिले के इन विधानसभा क्षेत्रों में ग्रामीण सड़क नेटवर्क को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *