महिला सुधार एवं राजकीय बालिका आश्रम गृह का किया निरीक्षण

महिला सुधार एवं राजकीय बालिका आश्रम गृह का किया  निरीक्षण
Spread the love

अजमेर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव महेन्द्र कुमार ढ़ाबी ने महिला सुधार गृह का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में विजिटर्स कमरे की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बैरकों की सफाई, भोजन सारणी, दैनिक दिनचर्या चार्ट एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के समय सुधार गृह मंे कुल 42 महिला बंदी निरूद्ध थे। इनमें से 38 विचाराधीन एवं 4 सजा बंदी थे। बंदी महिलाओं के साथ 5 बच्चे भी मौजूद थे इनके निवास की व्यवस्था एवं शिक्षा की व्यवस्था भी उपलब्ध है। बंदियांे से मुलाकात कर वार्ता भी की एवं उनके न्यायालय मंे विचाराधीन मुकदमों के बारे में जानकारी ली। विधिक सहायता के बारे में भी बताया। निरीक्षण के समय सुधार गृह मंे अधीक्षक हिना खान भी उपस्थित रही। इसके अतिरिक्त राजकीय बालिका गृह का निरीक्षण भी किया गया। गृह मासिक रूप से चिकित्सक विजिट होती है। बालिका गृह मंे गर्मियों मे डेेजर्ट कूलर एवं सर्दियों में कम्बल एवं रजाई उपलब्ध करवाई जाती है। आपात विद्युत आपूर्ति के लिए इवंर्टर की व्यवस्था है। बालिकाओं की काउंसलिंग के लिए काउसंलर की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में बालिका गृह मंे 48 बालिकाएं आवासरत है। निरीक्षण के दौरान रेखा मेघवाल अधीक्षिका (अतिरिक्त प्रभारी) भी उपस्थित रही।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *