फसल कटाई करने गए मजदूरों से भरी है पिकअप पलटी।

फसल कटाई करने गए मजदूरों से भरी है पिकअप पलटी।
Spread the love


चालक सहित तीन दर्जन करीब घायल।
एक दर्जन गम्भीर घायलों को भीलवाड़ा किया रैफर।
अस्पताल में मची अफरा तफरी, फर्श पर लेटाकर किया उपचार।
शाहपुरा, 10 अक्टूबर।
राज्यास गांव के मजदूरों से भरी पिकअप भीम-उनियारा 148 डी सड़क मार्ग पर कनेछन खुर्द चौराहे के पास अनियंत्रित होकर हाइवे पर पलट जाने से वाहन चालक सहित 32 जने घायल हो गए। घायलों को टोल एंबुलेंस सहित दो 108 तथा अन्य वाहनों से शाहपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया। इस घटना को लेकर राज्यास गांव में अफरा तफरी मच गई। वाहनों के जरिये घायलों के परिजन व ग्रामीण शाहपुरा जिला अस्पताल में भारी संख्या में जमा हो गए।
जानकारी के अनुसार राज्यास गांव के बैरवा, रेगर, बलाई व अन्य समाज के 3 दर्जन करीब मजदूर जिसमें महिला, पुरुष शामिल थे। राज्यास गांव से 35 किलोमीटर दूर शाहपुरा से आगे जहाजपुर मार्ग पर ढाणी भवसागर गांव में फसल कटाई करने गए थे। सायं 6 बजे करीब सभी मजदूर वाहन में सवार होकर अपने गांव गांव राज्यास लौट रहे थे।
भीम-उनियारा 148 डी हाइवे पर कनेच्छन खुर्द चौराहे के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित हो गया और हाइवे पर पलट कर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। खाई में गिरते से ही वाहन में सवार तकरीबन 40 लोग जिसमें कुछ नाबालिग व बच्चें भी शामिल थे। सभी के बीच चीख पुकार मच गई। सूचना पर फूलियाकलां व शाहपुरा थाने से पुलिस जाप्ते व एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों के साथ मौक़े पर पहुंचे। इस घटना की जानकारी होने पर कनेच्छन खुर्द व कनेच्छन कलां व आसपास के गांव से कई ग्रामीण मौक़े पर पहुंच गए। पिकअप में दबे घायलों को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाल वाहनों के जरिए शाहपुरा जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों के अस्पताल पहुंचने से पूर्व इस घटना की सूचना मिलते ही जिला चिकित्सालय प्रभारी डॉ अशोक जैन ने चिकित्सकों व चिकित्सा स्टापकर्मियो को अस्पताल बुलाकर अलर्ट रखा। इस हादसे में 32 घायल हुए जिसमें से 12 मजदूर जो गम्भीर घायल थे चिकित्सकों ने भीलवाड़ा रैफर कर दिया।

अस्पताल में मचा हड़कंप: अलग अलग वाहनों से लाये घायलों को जब जिला चिकित्सालय लाया गया तो अस्पताल में हड़कंप मच गया। घायलों का उपचार करने पर आपातकालीन कक्ष छोटा पड़ गया। एक-एक पलंग पर तीन-तीन घायलों को लेटाकर उपचार शुरू किया तो कईयों को बरामदे में फर्श पर ही लेटाकर उनका उपचार किया। बाद में घायलों को भर्ती वार्डो में भिजवाया गया।

ये हुए घायल:- रतनी, इंद्रा, डाली, धनराज, चेतन, पुष्पा, शांति, दुर्गा, कन्या, नीतू, गंगा, सीता, राधा, मथरा, कमला, दिनेश, सोनिजा, हंजा, अनिता व अन्य का उपचार कर कइयों को अस्पताल में भर्ती किया। हल्की चोट वालों का प्राथमिक उपचार किया गया।
इस हादसे में गम्भीर रूप से एक दर्जन घायल पवन, रामघणी, जीवराज, मीरा, सुशीला, दिल खुश, गीता, गिरिराज, साधना, बद्री, हेमराज, बदाम को विभिन्न वाहनों के द्वारा भीलवाड़ा रैफर किया गया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *