नहर में बहा 8साल का मासूम

नहर में बहा 8साल का मासूम
Spread the love

नहर में बहा 8साल का मासूम।
अथक प्रयास के बाद शव मिला।
शाहपुरा।
नगर के रामपुरा बस्ती निवासी स्व. निर्मल कहार का 8 वर्षीय बेटा विकास की नहर में बहकर पानी में डूब जाने से मौत हो गई। लोगों ने अथक प्रयास के बाद शव को निकला।
जानकारी के अनुसार बस्ती के बाहर बहती नहर में मृतक बालक का पैर फिसल जाने से नहर के तेज बहाव में बह गया। इस घटना की चश्मदिन एक महिला ने दौड़ कर बस्ती में गई बच्चे को बचाने लोगों से मदद मांगी। तब तक बच्चा बहचुका था। सूचना मिलने पर वार्ड पार्षद राजेश सोलंकी अपने साथियों के साथ बचाव के संसाधनों के साथ मौके पर पहुंचे। इस घटना की सूचना पुलिस व प्रशासन को भी गई। पार्षद सोलंकी की पहल पर गांचा बस्ती के कुछ युवकों ने कुछ दूरी पर जाकर बांस से बने जुगाड से बहती नहर से बालक के शव को निकाला। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों को सौंपा। सूचना पर नगर परिषद सभापति रघुनंदन सोनी अस्पताल पहुंचे।
नाना के पास रहता था बालक: पार्षद सोलंकी ने बताया कि दो सप्ताह पूर्व ही बच्चे की पिता की मौत होने था बच्चे की जन्मदात्री मां नाते चली जाने से घर में उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं होने से मृत बालक अपने नाना के पास ननिहाल में रहता था। इस हादसे से अन्य परिजनो के बीच तथा कहार बस्ती में मातम छा गया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *