शाहपुरा की कुमावत राजस्थान की एक मात्र लिटिल चेम्पीयन




ग्रीन बेबी श्रेया कुमावत नाम से विख्यात राजस्थान की एक मात्र सबसे कम उम्र की लिटिल चेम्पीयन पर्यावरण प्रेमी बनी – प्रियंका सोमाणी
शाहपुरा। भीलवाड़ा शहर के चित्रकूटधाम में राजस्थान का सबसे बड़ा फ्लावर शो 2025 के आयोजन में ग्रीन बेबी श्रेया कुमावत को भी हिस्सा बने का सुअवसर मिला। सोसायटी के अध्यक्ष सुनील चौधरी सचिव प्रियंका सोमाणी ने बताया इस आयोजन मे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों से कई एक्सपर्ट गार्डनर और अनुभवी विशेषज्ञ शामिल हुए,जिसमे पर्यावरण एवं प्रकृति के प्रति मानव जीवन का महत्व के बारे कई प्रकार के नये अनुभव व नई चीजे सिखने को मिला।इस आयोजन मे ग्रीन लिटिल बेबी नाम प्रसिद्ध (श्रेया कुमावत ) सबसे कम उम्र की एक मात्र पर्यावरण प्रेमी भी सामिल थी। जो पिछले फ्लावर शो से संस्था से जुडी हुई थी।श्रेया कुमावत द्वारा भी लम्बे समय से पर्यावरण क्षेत्र में लोगो को प्रकृति के प्रति जागरूक और प्रेरित करने जैसे सराहनीय कार्य कर रही है। सभी अनुभवी विशेषग्यो ने श्रेया की प्रशंसा करते हुए उसे राजस्थान की लिटिल चेम्पीयन बताया और उसे आशीर्वाद एवं भविष्य की शुभकामनाये दी।