आरएएफ टीम व पुलिस के जवानों ने फ्लेगमार्च किया।


आरएएफ टीम व पुलिस के जवानों ने फ्लैग मार्च किया।
शाहपुरा, 21जनवरी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 83वीं बटालियन तथा शाहपुरा पुलिस के जवानों ने मंगलवार को बटालियन के कमांडेंट कुंदलीप कुमार जैन, सहायक कमांडेंट श्रवण लाल मीणा, शाहपुरा पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश विश्नोई, थानाधिकारी सुरेश चंद्र की अगुवाई में पुलिस चौकी शाहपुरा से सदर बाजार, फुलियागेट, कलिंजरी गेट, उदयभान गेट होते हुए 2किलामीटर दूरी तय कर फ्लेग मार्च निकला।
बटालियन के कमांडेंट जैन ने बताया कि फ्लेग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र के पुलिस थानों का भ्रमण और परिचयात्मक अध्ययन, संवेदनसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण, क्षेत्रों में स्थानीय स्थिति की जानकारी देना, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रणनीति तैयार करना, स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय और सुरक्षा उपायों की जानकारी लेना, विभिन्न समुदायों और सामुदायिक तनाव या संभावित विवाद की पहचान करना, संभावित प्राकृतिक आपदाओं या तनावपूर्ण परिस्थितियों के दौरान कार्रवाई की तैयारी के बारे में तथा सामाजिक तनाव और दंगों की संभावना की जांच करना प्रमुख है।
शाहपुरा सर्किल अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि फ्लैग मार्च से विभिन्न क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में होने वाली संभावित आपदाओं से निपटने में सहायक होने, स्थानीय पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने।