कच्चा मकान ढहा, बाल बाल बची 5 जिंदगियां।

कच्चा मकान ढहा, बाल बाल बची 5 जिंदगियां।
Spread the love

कच्चा मकान ढहा, बाल बाल बची 5 जिंदगियां।
मदद को बढ़े हाथ, खाद्य सामग्री के साथ कम्बल बांटे।
मोहल्लेवासियों ने दिया परिवार को आश्रय।
शाहपुरा, 25 जनवरी।
नगर के वार्ड नंबर 21 में शनिवार दिन में डेढ़ बजे करीब एक कच्चा मकान भर भरा कर ढह गया। इस हादसे में
मिट्ठूलाल कहार उसकी पत्नी कंकू दो पुत्र राधेश्याम9, किशन8 तथा लड़की पिंकी6 वर्ष बाल बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कहार अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने घर से निकला तथा बच्चे पढ़ने व बाहर थे अचानक धमाके की आवाज से कच्ची ईंटों से बना मकान ढह गया। धूल का गुबार मोहल्ले में फैल गया। बड़ी संख्या में पड़ोसी वहां जमा हो गए।
कहार ने बताया कि वर्षा काल में मकान के एक तरफ की कच्ची दीवार ढह गई। तब से ढही दीवार पर पाल लगाकर निवास कर रहे थे। बारिश से दीवारें फूलने से यह हादसा हुआ होगा पर बाल बाल बच गए।
सायं को तहसीलदार उत्तम कुमार जांगिड़ को इस घटना की जानकारी दी गई। पटवारियों की हड़ताल चलने से तहसीलदार जांगिड़ ने तत्काल गिरदावर को मौके पर भेज कर जानकारी ली।
मदद को बढ़े हाथ: पीड़ित परिवार का आसियाना उजड़ जाने की सूचना पर सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में काम करने वाली सामाजिक संस्था शाहपुरा श्याम सेवा समिति के सदस्य शीघ्र घटना स्थल पर पहुंचे। मकान ढहने के कारण सारा सामान दबा होने पर समिति की ओर से पीड़ित परिवार को एक माह की खाद्य सामग्री दी गई। ठंड से बचने के लिए समिति ने परिजनों को ओढ़ने के संसाधन उपलब्ध करवाए। वही मोहल्ले वासियों ने पीड़ित कहार परिवार को अपने मकानों में आश्रय दिया।

Dev Krishna Raj Parashar - Shahpura

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *