नसीम अख्तर इन्साफ ने लिया सामूहिक विवाह सम्मेलन में भाग, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
ब्यावर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इन्साफ ने राजस्थान चीता मेहरात काठात महासभा द्वारा ब्यावर में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित वर-वधुओं को शुभाशीर्वाद दिया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में समाज की विभिन्न इकाइयों से जुड़े गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ समाजसेवी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच पर महासभा अध्यक्ष रमेश काठात, संरक्षक जलालुद्दीन काठात, पूर्व अध्यक्ष सिकंदर चीता, पप्पू सरपंच, भंवर बहादुर चीता, सरदार काठात, पप्पू जी काठात, मस्तान काठात, सलीम भाई, इक़बाल मंसूरी (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), अरशद इंसाफ़, शाकिर जी कुरैशी (ब्यावर), अनवर चीता (राजौसी) सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस आयोजन के माध्यम से समाज में एकजुटता, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहीं, जिससे समाज में सामूहिक आयोजनों की परंपरा को और भी मजबूती मिली है।