गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ सहयोग पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत सावर पंचायत समिति की पंचायत गोधरा से

गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ सहयोग पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत सावर पंचायत समिति की पंचायत गोधरा से
Spread the love

जल संचय के साथ-साथ प्रकृति की संरक्षण का दिया संदेश

गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ सहयोग पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत सावर पंचायत समिति की पंचायत गोधरा से
—-+++++++

प्रदेश में भूजल स्तर बढ़ने तथा जल संचय के प्रमुख उद्देश्य से दृष्टिगत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आज 05 जून से 20 जून तक प्रदेश भर में वंदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान चलाया जा रहा है विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा के शुभ सहयोग पर आज 5 जून को अजमेर जिले की सावर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोरधा की चौकी नाडी से अभियान का शुभारंभ किया गया,ईस दौरान गांव मे जल कलश यात्रा निकाली गयी तथा गांव के सरपंच व ग्रामीण के साथ सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने नाडी की खुदाई तथा साफ सफाई कर जल संरक्षण का संदेश दिया
पंचायत समिति की प्रधान आशा बागड़ी ने बताया कि आमजन को पर्यावरण के महत्व को समझना होगा तथा इस अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ कर इसे जन आंदोलन बनाना होगा अभियान के दौरान जल संरक्षण को लेकर जल यात्रा निकाली गई जिस मे गाव के बच्चे ,बुजुर्ग सहित महिलाओं ने भाग लिया, विकास अधिकारी चिरंजी लाल ने बताया कि वेदे गंगा जल संरक्षण जल अभियान के अंतर्गत 5 जून से 20 जून तक पंचायत समिति क्षेत्र मे विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिसमें पौधारोपण जन जागरूकता कार्यक्रम सहित अन्य विभागों के समजस्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत में किया जाएगा
भामाशाह व समाजसेवी
रायचंद बागड़ी ने जल के महत्व के बारे में बताया कि जल के बिना सब कुछ सुना है हमें जल को बचाना होगा उन्होंने क्षेत्र में बड़, पीपल तथा नीम के अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया तथा पंचायत समिति प्रधान, विकास अधिकारी, जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर चौकी नाडी गोरधा में पीपल का पेड़ लगाकर उसकी पूजा अर्चना की इस दौरान जनप्रतिनिधि व अधिकारी ,कर्मचारियों के साथ ग्रामीण मौजूद रहे

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com