डोडियाना ग्राम पंचायत में अटल भूजल योजना के तहत रिचार्ज शाफ्ट का लोकार्पण, जल संरक्षण की ली गई शपथ

डोडियाना ग्राम पंचायत में अटल भूजल योजना के तहत रिचार्ज शाफ्ट का लोकार्पण, जल संरक्षण की ली गई शपथ
Spread the love

डोडियाना। अटल भूजल योजना अंतर्गत डोडियाना ग्राम पंचायत में निर्मित रिचार्ज शाफ्ट का लोकार्पण सरपंच मेहता चिता द्वारा किया गया। इस अवसर पर “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत रिचार्ज शाफ्ट का विधिवत पूजन कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रिचार्ज शाफ्ट का पूजन किया। इसके पश्चात ग्राम पंचायत परिसर में ग्राम सभा का आयोजन कर उपस्थित ग्रामवासियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। साथ ही कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर सरपंच मेहता चिता, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप चौधरी सहित भू-जल विभाग के वरिष्ठ भू-जल वैज्ञानिक महेन्द्र चौहान, अविराज सांचौरा, किशोर वैदानी, पवन अग्रवाल, पवन काबरा, हितेश जी, भंवर सिंह जी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने जल संरक्षण की आवश्यकता और भू-जल स्तर को बनाए रखने के लिए रिचार्ज संरचनाओं की महत्ता पर प्रकाश डाला। सभी ने मिलकर जल बचाने और इसके समुचित उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *