मंत्री सुरेश सिंह रावत का यात्रा कार्यक्रम

मंत्री सुरेश सिंह रावत का यात्रा कार्यक्रम
Spread the love

अजमेर । जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत 12 जुलाई, शनिवार को प्रातः 11 बजे पुष्कर पहुंचेंगे। वे यहां प्रातः 11 बजे जोलीवुड पुष्कर में विधान सभा क्षेत्र पुष्कर के उपखण्ड पुष्कर, नगर परिषद पुष्कर एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12.15 बजे विधान सभा क्षेत्र पुष्कर के उपखण्ड रूपनगढ़ के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।
जल संसाधन मंत्री रावत दोपहर 1.15 बजे जोलीवुड पुष्कर में विधान सभा क्षेत्र पुष्कर के उपखण्ड अजमेर, नगर निगम अजमेर एवं अजमेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात सायं 5 बजे अपना घर मूक बधिर एवं दृष्टि बाधित विद्यालय कोटड़ा में अपना घर आश्रम, अजमेर के 14वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

admin - awaz rajasthan ki

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *